गोरखपुर 10 दिसम्बर, 2020: श्री कृष्ण चन्द्र सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे के उप महाप्रबन्धक/सामान्य का पद भार 07 दिसम्बर, 2020 को ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय, गोरखपुर के भंडार विभाग में उप मुख्य सामग्री प्रबन्धक/सामान्य के पद पर कार्यरत थे।
श्री कृष्ण चन्द्र सिंह, भारतीय रेल भंडार सेवा (आई.आर.एस.एस.) के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आये। आपने भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान, खड़गपुर से वर्ष 2009 में बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की। आपकी प्रथम नियुक्ति पूर्व सीमान्त रेलवे पर डीजल शेड, मालदा के सहायक सामग्री प्रबन्धक के पद पर हुई। इसके उपरान्त आपने वरिष्ठ सामग्री प्रबन्धक/मुख्यालय, गुहावटी के पद पर सफलतापूर्वक कार्य किया। पूर्वोत्तर रेलवे पर आपकी पदस्थापना मार्च, 2016 में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबन्धक के सचिव के पद पर हुई। आपकी संगीत एवं खेल-कूद में विशेष रूचि है। आप बांसुरी वादन के अतिरिक्त तैराकी में विशेष रूचि रखते है।
श्री कृष्ण चन्द्र सिंह को रेल प्रशासन एवं प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है। आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय है।
0 Comments