जिला योजना (नवनिर्माण) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 12 चालू कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 27 लाख की धनराशि की गयी निर्गत

 

लखनऊ, दिनांक 04 दिसम्बर 2020। उ0प्र0 शासन द्वारा जिला योजना (नवनिर्माण) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 12 चालू कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 27 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-14 द्वारा जारी किया गया है।

जारी शासनादेश में इन 12 चालू कार्यों की कुल स्वीकृत लागत रू0 06 करोड़ 71 लाख 29 हजार है। इन 12 कार्यों में जनपद रामपुर में 03, शाहजहांपुर व उन्नाव में 02-02 तथा आगरा, बागपत, प्रयागराज, आजमगढ़ व मऊ में 1-1 कार्य चल रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments