योगी सरकार रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों को देने जा रही है ये बड़ा तोहफा


यूपी की योगी सरकार आम जनता का काफी खयाल रखती आई है. फिर वो कोई भी वक्त ही क्यो न हो. कोरोना की बात करें तो योगी सरकार ने मजदूरो और गरीबों की हर तरह की मदद की. जिसको लेकर उनकी तारीफ भी हुई थी. अब योगी सरकार उन लोगों की मदद करने की प्लानिंग करने जा रही है जो पिछले कई समय से संविदा कर्मी हैं.


योगी सरकार यूपी रोडवेज के 1468 संविदा चालकों और परिचालकों को तोहफा देने जा रही है. करीब 22 साल से रोडवेज में सेवाएं दे रहे संविदा चालकों और परिचालकों को योगी सरकार नियमित करने जा रही है. नियमित होने वाले कर्मचारियों में 1200 संविदा ड्राइवर हैं जबकि 268 संविदा कंडक्टर शामिल हैं.


ये उन सभी के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. जिन्होने अपने जीवन के 22 साल गुज़ार दिये. आखिरकार उनको उनकी मेहनत का फल मिल गया है. आपको बता दें कि नियमितीकरण का लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिल रहा है, जो दिसंबर 2000 तक नियुक्त हुए थे. ये सभी कर्मचारी लखनऊ के चारबाग-कैसरबाग और अवध डिपो में काम कर रहे थे. नियमित होने वाले कर्मचारियों में कई महिला कंडक्टर भी शामिल हैं. परिवहन निगम में एजेंसी के माध्यम से संविदा पर चालक रखने की व्यवस्था 1997 से शुरू हुई थी. अब परिवहन निगम यह नियुक्तियां खुद करता है.


Post a Comment

0 Comments