घर से अगवाकर युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार


बाराबंकी। जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र से हाल ही में एक युवती को अगवाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


आपको बता दें कि, पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि, यह वारदात सुबेहा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ हुई है। 18 साल की युवती को दो युवकों ने उसके घर से अगवा कर लिया, और गांव से कुछ दूर खेत में उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। वहीं युवती के छोटे भाई व नेत्र से दिव्यांग पिता को भनक तक नहीं लगी, कि उनके घर से ही उनकी बेटी को उठाकर ले गया है।


चतुर्वेदी ने बताया कि, रिश्तेदार जब उसके घर पहुंचा, तो वहां युवती नहीं मिली, और वह उसके भाई और पिता को जानकारी देकर लौट गया, इसी दौरान कुछ दूर खेत में दो लोग एक युवती को पकड़े देखे गए थे। उन्होंने बताया कि, इस बात की जानकारी पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है। रातभर ग्रामीण और पुलिसकर्मी लापता युवती की तलाश करते रहे, जिसके बाद रविवार को नहर के किनारे युवती अचेत हालत में मिली। 


जिसकी सूचना पर एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय भी मौके पर पहुंचे, और मामले की जांच की, तो जो कुछ सामने आया वो दिल दहलाने वाला था। सुबेहा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि, पीड़िता का बयान लेकर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।


Post a Comment

0 Comments