प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनाओं के बारे में दी जानकारी

बलिया। मत्स्य पालक विकास अभिकरण द्वारा कार्यालय के प्रागंण में माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्री सुधीर कुमार पासवान की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 


मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य संजय कुमार ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की योजनाओ पर प्रकाश डालते हुए बताया की मात्स्यिकी उत्पादन में विस्तारीकरण, सघनता, विविधीकरण के


माध्यम से वृद्धि कर एवं भूमि व जल का उपजाऊ उपयोग कर मत्स्य उत्पादन बढाया जा सकता है। इस योजना में अन्तर्थलीय मत्स्य पालन के लिए कई लाभार्थी परक योजनाये चलाई जा रही है।


जिसमे अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिलाओ को 60 प्रतिशत एवं अन्य को 40 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। इस संगोष्ठी में डा0 वेद प्रकाश कृषि विज्ञान केन्द्र सोहावं ने बताया कि समन्वित


मत्स्य पालन द्वारा मत्स्य उत्पादन में वृद्धि की अधिक सम्भावना है। गोष्ठी में राजेश कुमार सिंह, गन्ना अधिकारी लल्लन प्रसाद, गौरव सिंन्हा मत्स्य निरीक्षक, शमशाद अहमद अंसारी एवं कार्यक्रम का संचालन विपिन बिहारी ओझा द्वारा सकुशल सम्पन्न कराया गया।


Post a Comment

0 Comments