बलिया : 21 मतदेय स्थलों के भवनों को 28 से एक दिसम्बर तक की अवधि के लिए होगा अधिग्रहित : डीएम


बलिया। जिला मजिस्ट्रेट श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित इस जनपद के स्नातक निर्वाचन हेतु 32 तथा शिक्षक निर्वाचन 21 मतदेय स्थलों के विनिदिष्ट भवनों, उसका सम्पूर्ण परिसर, क्षेत्र, फर्नीचर आदि सहित 28 से 01 दिसम्बर तक की अवधि के लिए अधिग्रहित करता हूँ।


उक्त भवन का प्रयोग मतदान कार्य के लिए और शांति व्यवस्था संबंधित अधिकारियों/मतदान कार्मिकों के ठहरने के लिए प्रयोग में लिया जायेगा। अधिग्रहित भवनों के प्रभारी/स्वामी जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं नगर शिक्षा अधिकारी अपने से भवन परिसर एवं फर्नीचर आदि संबंधित तहसीलदार को उनके द्वारा भेजे गये तहसील कर्मचारी को 28 नवम्बर को मतदेय स्थलों के निर्माण आदि कार्यों हेतु सुपुर्द करा देवें। 


Post a Comment

0 Comments