पीपा पुल नहीं चालू होने से राहगीरों एवं क्षेत्रीय जनता में रोष व्याप्त


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के खरीद दरौली के मध्य सरयू नदी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष पीपा पुल नहीं चालू होने से राहगीरों एवं क्षेत्रीय जनता में रोष व्याप्त है। गौरतलब है कि खरीद दियारा से दरौली के मध्य यूपी एवं बिहार को जोड़ने वाला पीपा पुल इस वर्ष विभागीय अधिकारियों के लापरवाही भरे रवैया से नही बन पाया है।


इस पुल के संचालन न होने से 10 किमी की दूरी तय करने के लिए लगभग 70 किमी की यात्रा राहगीरों को करनी पड़ रही है।लोगो का कहना है कि रोज सैकड़ो लोग इस पार से उस पार अपनी जान जोखिम में डाल कर नाव से यात्रा करने को मजबूर हैं।


कोरोना संकट के वजह से लॉक डाउन में समय से पहले पीपे को तोड़ दिया गया था तथा विभागीय उदासीनता के चलते अभी तक इसका निर्माण न होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।लगन का समय होने के वजह से लोगो को कम दूरी लगभग 7 गुनी तय करनी पड़ रही है।क्षेत्रीय लोगो का कहना है उच्च अधिकारियों को इस मामले को संज्ञान में ले पीपा पुल का अबिलम्ब निर्माण कराना चाहिए जिससे राहगीरों को यात्रा करने में आसानी हो।


Post a Comment

0 Comments