सिकंदरपुर, बलिया। तहसील क्षेत्र सिकंदरपुर के अंतर्गत ग्रामसभा के मौजा किकोढा चड़वा बरवा के समीप लगभग 60 वर्ष पुरानी मस्जिद में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाते हुए चोरों ने किया हाथ साफ, आपको बताते चलें कि संभवत गुरुवार की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा मस्जिद रहीमियां का ताला तोड़कर मस्जिद में रखें 12 वोल्ट बैट्री, चार्जर, टुल्लू पंप, सीलिंग फैन इत्यादि समान पर चोरों ने हाथ साफ किया, वही बगल में स्थित 2 नलकूपों पर भी अज्ञात चोरों ने हाथ साफ करते हुए रिंच और प्लास्टिक पाइप लेकर फरार हो गए, मस्जिद के मोतवल्ली अनवर कमाल खान उर्फ लड्डन भाई के साथ अन्य लोग जुमे की नमाज अदा करने जब मस्जिद पहुंचे, तो मस्जिद में घटित घटना को देख कर लोग चकित रह गए, घटना की जानकारी थाना प्रभारी सिकन्दरपुर बालमुकुंद मिश्रा को देते हुए अज्ञात चोरों पर एफ आई आर दर्ज कराने की तहरीर दी गई।
0 Comments