लखनऊ 12 नवम्बर, 2020: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में गठित ‘बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट‘ के विपणन प्रयासों, माल गोदामों में सुधार एवं विस्तार, माल लदान में दी जा रही रियायतों, माल वैगनों की नियमित उपलब्धता तथा मालगाड़ियों की बढ़ती रफ्तार से निरन्तर सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।
मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के नेतृत्व में रेल परिवहन के माध्यम से माल निर्यात को काफी बढ़ावा मिल रहा है। मंडल के माल गोदामों एवं स्टेशनों में विपणन सुविधाओं में वृद्धि करने तथा उन्हें सुदृढ़ करने से व्यापारी एवं उद्योग समूहों का रुझान बढ़ाने में माल परिवहन में आशातीत बढ़ोत्तरी देखने के मिल रही है।
इसी क्रम में आज मण्डल के बक्शी के तालाब स्टेशन से महाराष्ट्र राज्य के मिरज रेलवे जं0 के लिए 21 बीसीएन वैगन भूसी (de oil cake) लोड किया गया। जोकि इस स्टेशन की पहली लोडिंग है।
लखनऊ शहर से सटे होने के कारण बक्शी के तालाब स्टेशन रेल माल परिवहन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। यह स्टेशन खाद्यान्न, आटोमोबाइल सहित अन्य सामग्रियों की लोडिंग व अनलोडिंग के लिये एक बेहतर टर्मिनल बन रहा है तथा रेलवे राजस्व बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
इस माह नवम्बर 2020 के आरम्भ में बक्शी का तालाब स्टेशन पर अनलोडिंग मद में 04 रैक आटो मोबाइल को रेल परिवहन सुविधा पर लाने में सफलता प्राप्त हुई है। जो लखनऊ मण्डल के लिए सराहनीय उपलब्धि है।
0 Comments