जनपद में 4101 संस्थाओं का होगा पंजीकरण एवं केवाईसी
एक सप्ताह के अन्दर अपनी संस्थाओं का पंजीकरण एवं केवाईसी जमा करें वर्ना होगी कार्यवाही
बलिया। भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय यथा (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी व जैन) हेतु प्री०मैट्रिक पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स योजना संचालित की जा रही हैं। सभी शिक्षण संस्थाओं को भारत सरकार के नेशनल पोर्टल पर पंजीकरण एवं केवाईसी कराना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया है कि जनपद में संस्थाओं के पंजीकरण एवं केवाईसी की प्रगति बहुत धीमी है। जनपद में 4101 संस्थाओं का पंजीकरण एवं केवाईसी किया जाना है, जिसमें अभी 141 संस्थाओं द्वारा ही पंजीकरण एवं केवाईसी वेबसाईट-www.scholarships.gov.in पर कराया गया है, जो अत्यन्त खेद का विषय है। जिसमें सभी शिक्षण संस्थाओं, जैसे प्राईमरी, जूनियर, जूनियर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, डिग्री कालेज, पालिटेकिनिक, राजकीय आईटीआई मदरसा आदि के प्रबंधक को निर्देशित किया जाता है कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग विकास भवन में निम्न अभिलेख प्रस्तुत करते हुए एक सप्ताह के अन्दर प्रत्येक दशा में अपनी संस्थाओं का पंजीकरण एवं केवाईसी वेबसाईट-www.scholarships.gov.in कराना सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संस्था की होगी। संस्थान का यू०डायस, एनसीवीटी, एमआईएस कोड, नोडल अधिकारी के नाम, नोडल अधिकारी के मोबाईन नम्बर जिस पर विभाग द्वारा यूजर आईडी जारी किया जायेगा। नोडल अधिकारी के आधार कार्ड व संस्थान के मान्यता की प्रति।
0 Comments