मत्स्य पालन हेतु इस गांव के तालाबों की होगी नीलामी

बलिया। उप जिलाधिकारी अभय सिंह ने बताया है कि मत्स्य पालन हेतु तालाबों की नीलामी तहसील सिकंदरपुर स्थित सभागार में तहसीलदार की अध्यक्षता में 02, 09 एवं 11 दिसंबर को प्रातः 11 बजे की जाएगी। जिसमें 02 दिसंबर को ग्राम मेउली कनासपुर, लखनापार, तेंदुआ, बारोपन्नों, डोभवा, मंगुवापर उर्फ डकिंनगंज, मुईया, हथौज, जिगरीसड, अजनेरा एवं हरदिया जमीन हरदिया। 09 दिसंबर को ग्राम खेजूरी, इसारपिथापट्टी, देवकली, बघुडी, एकइल एवं पकड़ी में होगी। यदि किसी कारणवश किसी तालाब की नीलामी नहीं हो पाती है तो उसकी नीलामी 11 दिसंबर को होगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि को 11 बजे नवीनतम सामान्य निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र के साथ राजस्व निरीक्षक कार्यालय (आवंटन) सिकंदरपुर को प्रस्तुत करेंगे। 


Post a Comment

0 Comments