बलिया। सामाजिक वानिकी प्रभाग, प्रभागीय निदेशक श्रद्धा यादव ने बताया है कि नमामि गंगे योजनातर्गत फॉरेस्ट्री इंटरवेंशन फार गंगा हेतु वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2019-20 के सापेक्ष एग्रीकल्चर लैंडस्केप में कृषि भूमि एवं घरों के समीप पौधों के रोपण की प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जनपद के पांच विकास खंडों के 41 ग्राम पंचायतों में किसानों की मांग के अनुसार पौधों के रोपण हेतु योजना संचालित की जानी है। जनपद के दुबहड़, बेलहरी, मुरलीछपरा, बैरिया और सोहाव विकास खंडों की अधोलिखित ग्राम पंचायतों में यह योजना संचालित होनी है।जिसमें गोपालपुर, दयाछपरा, खेहरपुर, बघौच, बेलहरी, नंदपुर, बहादुरपुर, एकौना, मुड़ाडीह, गंगापुर, मझौवा, रेपुरा, उदवंत छपरा, बजरहा, भरसौता, हल्दी, दोपही, कछुआ, ओझवलिया, जमुआ, नगवा, वधुचक, दुबहड़, भरसड़, जनाड़ी, उदयपुरा, दलकी, मुरारपट्टी, रामपुर कोड़हरा, ह्र्दयपुर, कोड़हरा नोबरार, शिवपुर, बहुआरा, नरही, सरया, बसंतपुर, कुतुबपुर, नसीरपुर कला, शौहपुर (शिवपुर), सिकंदरपुर एवं उजियार में पौधा रोपण किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण सफलता के आधार पर प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के अंत में कृषकों एवं समुदायों को अनुदान दिया जाएगा। ग्राम पंचायतों के कृषकों से प्रस्ताव 26 नवंबर तक आमंत्रित किया जाता है। इच्छुक कृषक कृषि भूमि का क्षेत्रफल लगाए जाने वाले प्रजाति के पौधे इत्यादि का विवरण लेकर वन विभाग कार्यालय जिला बस्ती से संपर्क कर सकते हैं।
0 Comments