नरभक्षी कपल : इंसान को मारकर मांस के बनाते थे अचार और बिस्कुट, 30 लोगों को उतार चुके हैं मौत के घाट


इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। इस महामारी की शुरुआत चीन से हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि मांसाहारी के कारण इस वायरस की उत्पति हुई थी। हालांकि इसके बारे में कोई पक्का सबूत नहीं मिला है। आज आपको एक ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे है जो नरभक्षी है। रूस में पुलिस ने इस जोड़े को गिरफ्तर किया है। पुलिस का कहना है कि यह पति-पत्नी पिछले 30 साल से इंसानों को मारकर खा रहे है। बताया जा रहा है कि अब दोनों ने करीब 30 लोगों को मौत के घाट उतार चुके है।इं


सानी मीट का अचार बरामद पुलिस ने इस कपल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। पुलिस का दावा किया है कि ये दोनों इंसान को मारकर खाते थे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह कपल इंसानी मीट का आचार तक बनाकर रखे थे। दोनों ही आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। नरभक्षी कपल के घर से पुलिस ने आठ लोगों के शरीर के अंग भी बरामद किए हैं।


नर्स पत्नी ने दिया साथ रिपोर्ट के मुताबिक क्रासनोदर सिटी में रहने वाले 35 साल के दिमित्री बाकेशेव ने स्वीकार किया है कि वो अब तक 30 से भी ज्‍यादा लोगों को मारकर खा चुके है। यह काम उन्होंने अकेले नहीं किया। इसमें 42 साल की पत्‍नी नतालिया बाकेशेव भी उसका साथ दिया था। नतालिया पेशे से नर्स है। दोनों मिल्रिटी अकेडमी के क्‍वार्टर हॉस्‍टल में रहते थे। उनके फ्रिज और फ्रीजर से इंसान के अंग भी बरामद हुए है। यही नहीं इनके घर से इंसानी मीट के चार का एक जार और 19 खालें भी मिली है। इतना ही नहीं उनके घर से एक प्‍लेट भी मिली है जिसमें इंसान का कटा हुआ सिर और संतरे रखे हुए थे।


मीट के बिस्‍कुट बनाकर करती थी सप्लाई खबरों के अनुसार, नतालिया इंसान के मीट के बिस्‍कुट बनाकर लोकल रेस्‍टोरेंट में उनकी सप्‍लाई करती थी। पुलिस का कहना है कि सड़क से एक खराब मोबाइल मिला था। जिसमें लाशों के साथ आदमखोर पति-पत्नी की फोटो भी थी। बताया जा रहा है कि नतालिया को दक्षिण रूस से गायब हुई कुछ लड़कियों की तस्‍वीरें दिखाईं गईं, जिनमें से दर्जनों लड़कियों को उसने पहचान लिया। उसने पति के साथ मिलकर पहले इन लड़कियों की हत्‍या की और फिर उन्‍हें पकाकर खा लिया। ख़बरों में कहा जा रहा है कि मनोवैज्ञानिक ने नतालिया की जांच भी की और मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ बताया है। उनके घर से पीड़‍ितों के कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। यही नहीं कई ऐसे वीड‍ियो भी मिले हैं जिनमें इंसानी मांस से खाना बनाने के तरीकों के बारे में बताया गया है।


साभार-पत्रिका


 


Post a Comment

0 Comments