दरौली (सिवान) सिवान क्षेत्र के दरौली विधानसभा अंतर्गत भाजपा खाते में गई सीट के प्रत्याशी रामायण मांझी को बनाए जाने पर लोगों में रोष व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय जनता जगह-जगह रामायण माझी वापस-रामायण माजी वापस जाओ का नारा लगा रहे हैं। तथा उनका पुतला फूंका जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति जब विधायक रहता है विधानसभा में ध्यान नहीं देता और भाजपा ऐसे उम्मीदवार को टिकट देकर विधान सभा दरौली के साथ छल कर रही है। अगर इनका सीट नही बदला गया तो हम नोटा दबाएंगे और भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे।
0 Comments