सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को स्कार्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा व गांजा सप्लाई से प्राप्त 26700/-रु0 नकद बरामद किया गया
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
उल्लेखनीय है कि थाना सिकन्दरपुर के उ0नि0 रामाश्रय यादव मय हमराही कर्मचारीगण को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्कार्पियो गाड़ी में अवैध गांजा लेकर नगरा से सिकन्दरपुर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर विश्वास करके उक्त पुलिस टीम द्वारा प्रद्युम्न सिंह उर्फ राहुल सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी दादर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को स्कार्पियो गाड़ी नं0 UP21AS9729 जो नगरा से सिकन्दरपुर की तरफ जा रही थी। दिनांक 08.10.2020 को समय करीब 22.40 बजे थाना सिकन्दरपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी में स्कार्पियो में पीछे वाली सीट के नीचे एक झोले में रखा कुल 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ एवं अभियुक्त के पास से कुल 26700/-रू0 नकद बरामद हुआ, जिसके बारे में पूछने पर बताया कि यह पैसा एक जगह गांजा सप्लाई में मिला है।
स्कार्पियो गाड़ी को 207MV Act के तहत सीज कर दिया गया है एवं गिरफ्तार अभियुक्त के विरूध्द थाना सिकन्दरपुर पर मु.अ.सं. 190/2020 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*
1- प्रद्युम्न सिंह उर्फ राहुल सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी दादर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
*प्रद्युम्न सिंह उर्फ राहुल सिंह का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 877/17 धारा 147,148,338,504,427भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट ।
2. मु0अ0सं0 280/18 धारा 147,148,323,352,506 भादवि0।
3. मु0अ0सं0 54/19 धारा 352,323,504,341,364 भादवि0।
4. एनसीआर नं0 144/16 धारा 323 भादवि0।
5. क्र0सं0 30/19 धारा 110 जी।
6. क्र0सं0 15/19 धारा गुण्डा एक्ट।
*बरामदगी :-*
1. 01 स्कार्पियो गाड़ी नं0 UP21AS9729।
2. कुल 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा।
3. कुल 26700/- रु0 नकद।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-*
1. उ0नि0 रामाश्रय यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
2. हे0कां0 संजय सिंह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
3. कां0 रजनीश सिंह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
4. चालक कां0 रत्नेश गुप्ता थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
*दिनांक – 09.10.2020*
0 Comments