दांतों के दर्द से तंग हैं तो करें ये घरेलू उपचार


दांतों में सड़न और गंदगी इकट्ठा होने की वजह से दांतों में दर्द होता है। कई बार जब गर्म या ठंडी चीजों का सेवन करते हैं तो दांतों में दर्द और सनसनाहट होने लगती है।


दांतों में सड़न और गंदगी इकट्ठा होने की वजह से दांतों में दर्द होता है। कई बार जब गर्म या ठंडी चीजों का सेवन करते हैं तो दांतों में दर्द और सनसनाहट होने लगती है। दांतों की अच्छे से सफाई करना अधिकतर बीमारियों से बचे रहने का सबसे सटीक तरीका है। दांत दर्द होने पर कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी दर्द से आराम पाया जा सकता है।


दांत दर्द के घरेलू उपाय :


अदरक – सालों से अदरक का औषधि के रूप में प्रयोग होता चला आया है। अदरक दांतों में लगे हनिकराक बैक्टीरिया को मारता है। साथ ही यह दांत दर्द को भी खत्म कर देता है। इसके लिए आप अदरक के एक छोटे टुकड़े का पेस्ट बना लें और प्रभावित जगह पर लगाएं। इसके अलावा आप अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबा भी सकते हैं।


लौंग – लौंग में औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह दांत दर्द को कम कर जलन को शांत करता है। लौंग में यूगेनोल नामक तत्व पाया जाता है जो प्राकृतिक एंटीसेप्टिक का काम करता है। लौंग के तेल की कुछ बूंदे रूई के छोटे फाहे में डाल दें और फिर उसे दर्द वाले दांत पर लगाएं। इससे तुरन्त आराम मिलेगा।


अजवायन – अजवायन के इस्तेमाल से दांत दर्द से आसानी से राहत पाया जा सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो दांतों के हानिकारक बैक्टीरिया को मार देते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप रूई के फाहे पर कुछ बूंदे अजवायन के तेल की लें और उसमें दो बूंद पानी मिला लें। फिर उस रूई के फाहे को प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे जल्द आराम मिलेगा।


टी बैग्स – टी बैग्स सिर्फ चाय को कड़क नहीं बनाते बल्कि उनमें मौजूद तत्व दांत दर्द में भी आराम पहुंचाता है। उसमें मौजूद टैनिन नामक तत्व दर्द से आराम दिलाता है और सूजन को भी कम करता है। इसके लिए आप टी बैग को लेकर उसे आधा कप पानी में भिगों लें। उसके बाद टी बैग को प्रभावित दांत पर रखें।


जैतून का तेल – जैतून में फेनोलिक कंपाउंड लाया जाता है जो इसे एंटी इन्फ्लेमेटरी बनाता है। दांत दर्द में इसका इस्तेमाल दर्द को कम करता है। इसके लिए आप रूई के फाहे में कुछ बूंदे जैतून के तेल की डाल लें फिर उसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। अगर इन घरेलू उपायों से आपको दांत दर्द में किसी तरह का आराम नहीं मिले तो इसे हल्के में न लें और किसी अच्छे डेंटिस्ट से संपर्क करें।


Comments