रामपुर। समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खां के करीबी पूर्व सीओ आले हसन रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार किए गए हैं। वो कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। आले हसन पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
कोर्ट ने धारा 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई के भी आदेश दिए थे। 2017 में सीओ के पद से रिटायर्ड होने के बाद आले हसन आज़म खां की जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बन गए थे।
addComments
Post a Comment