मोटापा कम करने के लिए रोजाना पिएं जौ का पानी, जानिये कब करें डाइट में शामिल


मोटापा कम करने के लिए आप रोजाना जौ का पानी पिएं। इससे आप स्वस्थ तरीके से वजन कम कर पाएंगे। आइए जानते हैं जौ का पानी कैसे बनाएं और डाइट में कब शामिल करें-


वजन बढ़ने के पीछे कई संभावित कारण होते हैं जैसे- अनहेल्दी खाना, लाइफस्टाइल, शारीरिक गतिविधि ना करना। वजन कम करने के लिए आपको कैलोरी लेने के बजाय बर्न करने की जरूरत होती है। अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आपको किस खाने से कितनी कैलोरी लेनी चाहिए। वजन बढ़ाने में यही आदत सबसे अहम रोल निभाते हैं। इसके लिए जरूरी है, कि आप सबसे पहले अपने खाने की आदत को सुधारें। ऐसे में मोटापा कम करने के लिए आप रोजाना जौ का पानी पिएं। इससे आप स्वस्थ तरीके से वजन कम कर पाएंगे। आइए जानते हैं जौ का पानी कैसे बनाएं और डाइट में कब शामिल करें-


कैसे बनाएं जौ का पानी: सबसे पहले 2 से 3 चम्मच जौ लें और इसे साफ कर लें। इसके बाद जौ को पानी में भिगोकर कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद छान लें और फिर जौ को पानी में 15-20 मिनट के लिए उबाल लें। उबल जाए तो इसे छान लें और हल्का ठंडा होने पर पिएं।


वजन कम करने के लिए जौ के पानी के फायदे: जौ के पानी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इस वजह से इसका सेवन करने से शरीर में फैट एकत्रित नहीं होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर उच्च मात्रा में मौजूद होता है जिसके कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती है। इसके अलावा जौ का पानी पीने से शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट भी आसानी से बर्न हो जाता है। इस पानी को नियमित पीने से वजन कम होता है।


वजन कम करने के लिए जौ का पानी कब पिएं: यदि आप जल्द से जल्द वजन कम करना चाहते हैं और फैट बर्न करना चाहते हैं तो रोजाना दिन में कम से कम 2 से 3 बार जौ का पानी पिएं। खाली पेट पीना अधिक फायदेमंद होता है।


जौ के पानी के अन्य फायदे :


– रोजाना जौ का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहता है जिससे हृदय से जुड़ी समस्या होने का खतरा कम हो जाता है।


– जौ का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।


– जौ के पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकाल देता है।


Post a Comment

0 Comments