बलिया: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसंबर को 'किसान सम्मान दिवस' के रूप में मनाया जाना है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि इस अवसर पर ऑफिसर्स क्लब में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन होगा। 23 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से लगने वाले इस मेले में किसानों को खेती किसानी की आधुनिक जानकारी देने का साथ कृषि से जुड़े सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे।
0 Comments