बलिया के इस युवा को कांग्रेस ने सौंपी जिले की जिम्मेदारी


रसड़ा,बलिया। कांग्रेस पार्टी के आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने संगठन के जिलाइकाई की कमान ओमप्रकाश पांडेय को सौंपी है। श्री पांडेय के मनोनयन से जिले के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है।बता दें कि श्री पांडेय ने राजनीतिक सफर की शुरुआत कुंवर सिंह पीजी कालेज के छात्रसंघ के महामंत्री के रुप में की। उसके बाद वे कांग्रेस के राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवक कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए कई बार जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रहें। रामपुर उदयभान निवासी श्री पांडेय के पिता रमाशंकर पाण्डेय विद्युत मजदूर संगठन के लगातार तीस वर्षों तक अध्यक्ष रहें। श्री पांडेय के मनोनयन पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी समेत प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में दिग्विजय सिंह, राजीव उपाध्याय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कमलेश कुमार सिंह, अशोक पाठक, शैलेंद्र सिंह पप्पू, बृजेश सिंह गाट, मुन्ना उपाध्याय, जितेंद्र राय, ओम प्रकाश तिवारी, मकसूद आलम, विशाल चौरसिया, सूर्यकांत यादव आदि रहें।


Post a Comment

0 Comments