बलिया : वरिष्ठ पत्रकार राजू गुप्ता की माताजी का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

बलिया। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राजू गुप्ता की माता द्रोपदी देवी (उम्र 60 वर्ष) का आज शुक्रवार की सुबह जिला चिकित्सालय, बलिया में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और जिला चिकित्सालय में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत, सामाजिक क्षेत्र और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की। उनके निधन को परिवार और शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

परिवर्तन चक्र परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धाजलि