अन्य जनपदों में चल रहा है एक रुपये का छोटा सिक्का, बलिया में ग्राहकों को हो रही परेशानी
बलिया। बलिया नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये के छोटे सिक्के को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि जिले के कई दुकानदार एक रुपये का सिक्का लेने से इनकार कर देते हैं, जबकि अन्य जनपदों में एक रुपये का छोटा सिक्का आसानी से चल रहा है। वहां दुकानदार सिक्के को ग्राहकों से लेते भी हैं और भुगतान के समय देते भी हैं।
इस समस्या को लेकर आर्य समाज रोड, बलिया के निवासी बैजनाथ प्रसाद ने जिला प्रशासन से विनम्र आग्रह किया है कि भारत सरकार द्वारा जारी एक रुपये के छोटे सिक्के का प्रचलन जिले में सुचारु रूप से सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि अन्य जनपदों में एक रुपये का छोटा सिक्का स्वीकार किया जा रहा है, तो बलिया में इसे लेने से इनकार किए जाने की समस्या का भी समाधान होना चाहिए। इससे आम जनता को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी और छोटे लेन-देन में भी सुविधा बनी रहेगी।
बैजनाथ प्रसाद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर लोगों को जागरूक किया जाए तथा सिक्का स्वीकार करने से अनुचित रूप से इनकार करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
बैजनाथ प्रसादआर्य समाज रोड, बलिया।


.jpg)

