बांसडीह की जनता के विश्वास को बताया सम्मान, संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए जताई प्रतिबद्धता
बलिया। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति-2026 में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में स्थान दिए जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस जिम्मेदारी को अपने लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बांसडीह की देवतुल्य जनता के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का भी सम्मान है।
विधायक केतकी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। जनहित के कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आगे भी बनी रहेगी। पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरना और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। केतकी सिंह ने इस सम्मान के लिए पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं बांसडीह की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

.jpg)

