बलिया : बिजली चेकिंग अभियान में घरों के अंदर लगे मीटर किए गए बाहर


उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर की जानकारी लेने के साथ बकाया बिल शीघ्र जमा करने की अपील

बलिया। अधीक्षण अभियंता विद्युत बलिया के निर्देश एवं अधिशासी अभियंता विद्युत के मार्गदर्शन में सोमवार को विशुनीपुर मस्जिद के पीछे स्थित गली में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की गई तथा उपभोक्ताओं को बिजली बिल समय से जमा करने के लिए जागरूक किया गया।

अवर अभियंता विशुनीपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान जिन उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर घर के अंदर लगे थे, उन्हें बाहर स्थापित कराया गया। साथ ही उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर के संबंध में जानकारी ली गई और उन्हें विद्युत बिल का बकाया शीघ्र जमा करने की अपील की गई।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता समय से अपने विद्युत बिल का भुगतान करें, जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे। बकाया बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग अभियान के दौरान टेक्नीशियन गेट-2 रणधीर सिंह सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।