बलिया : गंगा-घाघरा के तेवर बदले, जलस्तर में उतार-चढ़ाव से बढ़ी निगरानी


बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जारी किया जलस्तर का ताजा आंकड़ा, नदियों की हर हलचल पर प्रशासन की नजर

बक्सर में गंगा 60.19 मीटर, गायघाट में 59.69 मीटर दर्ज; घाघरा के विभिन्न गेज स्थलों पर भी जलस्तर में बदलाव

बलिया। जिले में गंगा और सरयू (घाघरा) के जलस्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को जारी नदी के जलस्तर एवं वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार विभिन्न गेज स्थलों पर जलस्तर में बढ़ाव और घटाव दर्ज किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार बक्सर में गंगा का जलस्तर 60.19 मीटर, जबकि गायघाट में 59.69 मीटर दर्ज किया गया। वहीं सरयू (घाघरा) के डीएसपी हेड तुर्तीपार में 64.55 मीटर, चांदपुर में 59.08 मीटर और मांझी में 56.60 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। पिपरा घाट पर टोंस नदी का जलस्तर भी दर्ज किया गया है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार नदी के जलस्तर में कहीं बढ़ाव तो कहीं घटाव की स्थिति बनी हुई है। वर्षा का आंकड़ा भी दर्ज किया गया है। प्रशासन की ओर से नदियों के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।