बलिया में 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, इंटर-आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा मौका


*टाटा मोटर्स के लिए अहमदाबाद में नौकरी का अवसर, 17,149 रुपये तक वेतन*

बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया की ओर से 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला श्री योगेंद्र नाथ प्राइवेट आईटीआई, आवास विकास कॉलोनी, हरपुर, बलिया में प्रातः 10:30 बजे से शुरू होगा।

मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी तिरुपति बालाजी यूनिवर्सल सर्विसेज (टाटा मोटर्स प्रा. लि.) द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं आईटीआई पास निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 17,149 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। नौकरी का कार्यस्थल अहमदाबाद, गुजरात होगा।

इस रोजगार मेले में 18 से 23 वर्ष आयु के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने आवश्यक शैक्षिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।