विश्व जनसंख्या दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे का जागरूकता कार्यक्रम, परिवार नियोजन व स्वास्थ्य पर दिया गया जोर


लखनऊ, 11 जुलाई 2026। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा ऐशबाग स्थित रेलवे पॉली क्लीनिक में जनसंख्या नियंत्रण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. कुमार उमेश एवं डॉ. रुचिका किशोर ने उपस्थित रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों, परिवार नियोजन के महत्व तथा जनसंख्या नियंत्रण के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी।


विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन अपनाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या संतुलन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और सतत विकास के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में चिकित्सा कर्मियों, रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जनसंख्या नियंत्रण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस संबंध में जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने दी।



Post a Comment

0 Comments