बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ताड़ासन, वृक्षासन, शलभासन, पवन मुक्तासन आदि आसनों के साथ अनुलोम- विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायामों का अभ्यास किया गया।
प्रणव ध्वनि एवं सूर्य नमस्कार के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि योग स्वस्थ तन और मन के साथ स्वस्थ मस्तिष्क भी देता है। योग तभी लाभकारी होगा, जब इसे नियमित किया जायेगा, अतः हम सभी नित्य योगाभ्यास का संकल्प लें। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के सहायक आचार्य राजकुमार ने योगाभ्यास कराने के साथ योग की विधि और महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव एस. एल. पाल ने किया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. संध्या रहीं। इस अवसर पर वित्त अधिकारी आनंद दुबे, कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. प्रेमभूषण, डॉ. संदीप यादव, डॉ छबि लाल, डॉ नीरज कुमार सिंह,डॉ. प्रवीण नाथ यादव, डॉ. शशि भूषण, डॉ सरिता पाण्डेय, डॉ लाल विजय सिंह आदि प्राध्यापक, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।




0 Comments