बलिया : जिले में नई जेल निर्माण की तैयारी तेज, डीएम ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण


बलिया। विकासखंड गड़वार के अंतर्गत ग्राम नारायनापाली में प्रस्तावित नई जिला जेल निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नक्शे के माध्यम से जेल निर्माण हेतु चयनित भूमि का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि चयनित स्थल का सीमांकन कराकर पिलर गड़वाने की कार्रवाई शीघ्र पूरी कराई जाए। साथ ही संबंधित काश्तकारों की खसरा-खतौनी प्राप्त करने के निर्देश दिए, ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए उन्हें समय पर भुगतान किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद काश्तकारों से वार्ता कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और नियमानुसार पूरी की जाएं। निरीक्षण में एसडीएम सदर तिमराज सिंह तहसीलदार सदर एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments