वाराणसी के एपेक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बनारस रेलवे स्टेशन पर हाइपरटेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन


वाराणसी 17 मई, 2026; विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.जे.चौधुरी के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय टीम ने वाराणसी के एपेक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-08 के कॉनकोर्स में आज 17 मई 2026 को 12 बजे से 05 बजे तक उच्चरक्तचाप (हाइपरटेंशन) जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।




जागरूकता शिविर में बनारस स्टेशन पर कार्यरत 20 संविदा कर्मचारियों एवं 40 रेल यात्रियों समेत कुल 60 व्यक्तियों के रक्तचाप की जाँच की गई और तदनुसार रक्तचाप के प्रबंधन हेतु चिकित्सकीय परामर्श एवं मेडिकल सेवाओं की जानकारी दी गई। उक्त जानकारी अशोक कुमार जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी ने दी।



Post a Comment

0 Comments