बलिया : भाजपा के ब्राह्मण पदाधिकारियों ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का पुतला किया दहन



बलिया: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मणों के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा के ब्राह्मण पदाधिकारियों ने शनिवार को टीडी कालेज चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पांडेय, दुबहड़ मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे, हनुमानगंज मंडल के महामंत्री अमरीश पांडेय आदि के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राजकुमार भाटी का पुतला दहन भी किया।इस दौरान पूर्व जिला मंत्री संतोष सिंह ने उनके बयान की कड़ी निंदा की। कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सपा नेताओं द्वारा लगातार मर्यादाहीन एवं समाज को बांटने वाली बयानबाजी की जा रही है, जिसे पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मणों के विरुद्ध दिए गए अभद्र बयान से पूरे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसका खामियाजा सपा को‌ भोगना पड़ेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “सपा मुर्दाबाद” और “राजकुमार भाटी माफी मांगों जैसे नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की बयानबाजी बंद नहीं हुई तो पार्टी और भी जोरदार विरोध दर्ज कराएगी। 

कार्यक्रम में बेलहरी ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर त्रिपाठी, महावीर पाठक, प्रधान डबलू ओझा, पप्पू पांडेय, प्रधान रत्नाकर राय, पूर्व सभासद अजय मिश्रा, श्यामल उपाध्याय, सुरेश ओझा गबरू पांडेय, परशुराम मिश्रा आदि मौजूद रहे।




Post a Comment

0 Comments