वाराणसी मंडल की बड़ी कार्रवाई से बिना टिकट यात्रियों में मची खलबली
वाराणसी, 17 मई 2026। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान के नेतृत्व में रविवार को वाराणसी सिटी-भटनी रेलखंड के मऊ स्टेशन पर सघन किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले कुल 832 यात्रियों से 4,18,160 रुपये की वसूली की गई।
इस विशेष अभियान में वाराणसी रेड, गोरखपुर रेड, छपरा तथा मऊ आईसीपी के कुल 27 टिकट जांच कर्मियों (टीटीई) के साथ आरपीएफ एवं जीआरपी के 7 सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे। अचानक चले इस अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया, वहीं टिकट काउंटरों पर टिकट लेने वालों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि सभी यात्री वैध यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि बिना टिकट यात्रा करना सामाजिक अपराध है और इससे बचना चाहिए।
अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री पी.एन. मिश्रा, मंडल वाणिज्य निरीक्षक श्री अखिलेश सिंह तथा मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक बाजपेयी, रामप्रभाव यादव, मंगल सिंह, अनीश अहमद, रीना, अमित राज, सईद अख्तर, प्रकाश, अमित, पवन राय, संतोष, राजेश, अमृत कुमार, राजेंद्र, रघुनंदन, विनय, विपिन विहारी, नसीम अहमद, नौसाद सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी श्री अशोक कुमार ने दी।




0 Comments