10वीं-12वीं व आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा अवसर
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, सतनी सराय भृगु आश्रम तारा निवास गली, बलिया द्वारा 28 मई 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी सुब्रोश प्राइवेट लिमिटेड, गौतम बुद्ध नगर द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 19 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि कार्यस्थल नोएडा रहेगा।
अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से उनकी योग्यता एवं क्षमता के आधार पर किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय ने बताया कि मेले में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैम्पस चयन भी रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।
जिला सेवायोजन कार्यालय ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।


0 Comments