महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा दानापुर में 'सृजन' प्रेक्षागृह का किया गया उद्घाटन


हाजीपुर: 24.04.2026। श्री छत्रसाल सिंह, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा आज दिनांक 24.04.2026 को दानापुर स्थित सीनियर सेकेंडरी रेलवे स्कूल में, नवसृजित 'सृजन' प्रेक्षागृह का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थीं।

यह प्रेक्षागृह वर्ल्ड क्लास लाइट और साउंड सुविधाओं वाला मल्टीपर्पस ऑडिटोरियम हॉल के साथ दो सौ (200) दर्शकों के बैठने की क्षमता, LED वीडियो वॉल, कुशन वाली सीट के साथ पुशबैक सीटिंग चेयर आदि सुविधाओं से सुसज्जित है तथा पूर्णत: वातानुकूलित है। इसके स्टेज की चौड़ाई 34 फीट है, जो कि मोटर से संचालित होनेवाले पर्दों से सुसज्जित है।


महाप्रबंधक महोदय द्वारा मधु विहार रेल कॉलोनी का निरीक्षण भी किया गया एवं कॉलोनीवासी रेलकर्मियों के परिवारों से वार्ता किये एवं आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही महाप्रबंधक द्वारा दानापुर रेलवे काॅलोनी में टाईप -5 श्रेणी के 5 यूनिट क्वार्टर के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया।

श्री छत्रसाल सिंह, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा नवनिर्मित मंडल भंडार डिपो, दानापुर का उद्घाटन किया गया तथा डिपो के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनोद कुमार सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी सरस्वती चन्द्र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने दी।



Post a Comment

0 Comments