भोजापुर बलिया में श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में भव्य आयोजन

बलिया। जनपद के बैरिया क्षेत्र अंतर्गत भोजापुर में स्थित श्री हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड के महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री ईश्वर दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करेगी। 

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम समर्थ स्थान भोजापुर, बैरिया (बलिया) में दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा, जहां श्रद्धालु संतों के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ प्राप्त करेंगे।

इसी क्रम में खोरीपाकड़ स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में संध्या 6:00 बजे भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के उपरांत परम पूज्य स्वामी श्री ईश्वर दास जी महाराज द्वारा प्रवचन दिया जाएगा, जिसमें धर्म, आस्था और जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments