जौनपुर जंक्शन यार्ड रिमॉडलिंग : कई ट्रेनें प्रभावित, मार्ग परिवर्तन व शॉर्ट टर्मिनेशन लागू


वाराणसी, 30 अप्रैल 2026। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट–अकबरपुर–जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर जंक्शन स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किए जाएंगे। इसके कारण मई माह में कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन किया गया है।

रेलवे के अनुसार 4 से 27 मई 2026 तक गाजीपुर सिटी–जौनपुर मेमू (65101) तथा जौनपुर–गाजीपुर सिटी मेमू (65102) को मुफ्तीगंज तक ही संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार 13 से 27 मई के बीच चलने वाली 65119/65120 मेमू गाड़ियां भी मुफ्तीगंज तक सीमित रहेंगी और जौनपुर–मुफ्तीगंज खंड पर निरस्त रहेंगी।

इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में एक्सप्रेस व विशेष ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। कई ट्रेनें अब जौनपुर के स्थान पर वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस एवं प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित होंगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अनेक ट्रेनों का जौनपुर, मिर्जापुर, विन्ध्याचल, प्रयागराज छिवकी, शाहगंज, बलिया, गाजीपुर सिटी समेत विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

इस संबंध में जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा दी गई।



Post a Comment

0 Comments