बलिया : बांसडीह-शंकरपुर मार्ग से रघुनाथपुर संपर्क सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी


बलिया। जनपद में सड़क विकास को गति देते हुए गुरुवार को बांसडीह रोड मार्ग से शंकरपुर होते हुए रघुनाथपुर संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने फीता काटकर सड़क का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हर्ष सिंह ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री के प्रयासों से अब ऐसा कोई गांव नहीं बचा है जहां सड़क निर्माण का कार्य न हुआ हो। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगामी चुनाव से पहले सभी योजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में हनुमानगंज मंडल महामंत्री अमरीश पांडेय, मझौली प्रधान सुनील तिवारी, पूर्व प्रधान इंद्रप्रकाश पांडेय, प्रधान सुशील, पूर्व प्रधान राधेश्याम तिवारी, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिवाजी राय चंदेल, धर्मेंद्र तिवारी, सुधीर सिंह बंटू, रोबिन सिंह, अरुण मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments