बलिया : 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर


बलिया। जनपद के जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सतनी सराय, तारा निवास गली, भृगु आश्रम स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। मेले में विजन इंडिया सुब्रोश प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ट्रेनी ऑपरेटर एवं हेल्पर पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई एवं स्नातक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा तथा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा अल्ट्रावेल्ट ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बेंगलुरु स्थित इकाई में अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए भी 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई एवं स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 22,600 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा तथा आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है। इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे।

रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों की कैंपस चयन प्रक्रिया इसी पोर्टल के माध्यम से संपन्न होगी।



Post a Comment

0 Comments