वाराणसी 18 अप्रैल, 2026; मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री बलेन्द्र पाल के नेतृत्व में वाराणसी मंडल क्रीड़ा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के क्रीड़ा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को पहला मैच लेखा और विद्युत टीआरडी के बीच खेला गया। विद्युत टीआरडी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन बनाए। विद्युत टीआरडी की तरफ से अमन वर्मा ने 46 बाल पर 7 चौके और सात छक्के की मदद से 80 रन, भानू ने 17 बाल पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 30 रन, वरुण राय ने 9 बाल पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन, आनंद ने 13, राजा ने 14 और अजीत ने 10 रन बनाए। लेखा की तरफ से रंजीत यादव ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट, ओमप्रकाश ने तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए प्रमोद, अभिषेक और रवि को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेखा विभाग की पूरी टीम 15.2 ओवर में 72 रन पर आउट हो गई। विद्युत टीआरडी की टीम ने 114 रनों से मैच जीतकर पूरे 2 अंक प्राप्त कर लिए। लेखा विभाग की तरफ से आकाश और ओमप्रकाश ने 15-15 रन तथा प्रशांत ने 14 रन बनाए। विद्युत टीआरडी की तरफ से सूरज ने तीन ओवर में चार रन देकर तीन विकेट, अमित ने 2.2 ओवर में तीन रन लेकर दो विकेट, वरुण ने एक ओवर में पांच रन देकर दो विकेट, आनंद ने दो ओवर में 12 रन देकर के दो विकेट लिए तथा अमित को एक विकेट प्राप्त हुआ। 46 बाल 80 रन की पाली खेलने वाले विद्युत टीआरडी के अमन वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ खिलाड़ी सुदेश कुमार के द्वारा लिया गया।
ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दूसरा मैच विद्युत पावर और यांत्रिक विभाग के बीच खेला गया। विद्युत पावर ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 163 रन बनाए। विद्युत पावर की तरफ से अखिल कुमार ने 38 बाल पर 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन, इमरान ने 13, रणवीर ने 11 और शैलेश ने 10 रन बनाए। यांत्रिक विभाग की तरफ से प्रशांत ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट, रोहित ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट, विशाल ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट और सुजीत ने तीन ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई यांत्रिक विभाग की टीम ने नीतीश और दीपक की शानदार बैटिंग की बदौलत 18.2 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया और पूरे दो अंक प्राप्त कर लिए। यांत्रिक विभाग की तरफ से नीतीश ने 54 बाल पर 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 86 रन और दीपक ने 43 बाल पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। विद्युत पावर की तरफ से आजाद अमित और शैलेश ने एक-एक विकेट लिया। यांत्रिक विभाग के नीतीश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंडल विद्युत इंजीनियर ऑपरेशन नीतीश शुक्ला के द्वारा दिया गया।
उक्त जानकारी अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी ने दी।



0 Comments