जेईई मेंस 2026 में बलिया के आर्यन कुमार का परचम, 99.8 पर्सेंटाइल से जिले का नाम किया रोशन


बलिया। गुलाब देवी रोड निवासी स्वर्गीय अनिल कुमार गुप्ता एवं माता आशा देवी के पुत्र आर्यन कुमार ने जेईई मेंस 2026 सेशन-1 परीक्षा में 99.8 पर्सेंटाइल प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। आर्यन की इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया।

आर्यन कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा होली क्रॉस स्कूल से प्राप्त की, जबकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी एलेन दिल्ली में रहकर की। उन्होंने बताया कि दिल्ली जैसे बड़े शहर में रहकर पढ़ाई करना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन परिवार के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचाया।

आर्यन ने कहा कि उनकी सफलता में परिवार का समर्थन और शिक्षकों का आशीर्वाद सबसे अहम रहा। उन्होंने अपने भाई आशीष कुमार गुप्ता, अंकित गुप्ता तथा अपने बाबा बालेश्वर प्रसाद रौनियार के आशीर्वाद के लिए विशेष रूप से आभार जताया। आर्यन का कहना है कि वे आगे भी पूरी मेहनत से पढ़ाई जारी रखेंगे और एक बड़ा इंजीनियर बनकर देश व समाज के लिए योगदान देना चाहते हैं।

आर्यन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, सामाजिक लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।




Post a Comment

0 Comments