मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर फहराया तिरंगा
एसपी बलिया द्वारा दिलायी गयी शपथ, मुख्य अतिथि के साथ किया गया परेड का निरीक्षण
उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित
विभिन्न विद्यालयों से आये हुए छात्र/छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
बलिया। आज दिनांक 26.01.2026 को 77वें “गणतंत्र दिवस” के शुभ अवसर मुख्य अतिथि मा0 परिहवन मंत्री उ0प्र0 सरकार श्री दयाशंकर सिंह जी द्वारा जनपद न्यायधीश बलिया श्री अनिल कुमार झा, जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह एवं अन्य अधि0/कर्म0गण की उपस्थिति में पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण किया गया एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा परेड में उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु शपथ दिलायी गयी। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गयी तथा पुलिस अधीक्षक बलिया के साथ परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान टोलीवार पुलिस कर्मियों द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा मा0 मुख्य अतिथि, जिला जज व जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस परेड की कमाण्ड परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री मो0 फहीम कुरैशी द्वारा की गयी। परेड में कुल 08 टोलियों द्वारा टोलीवार प्रतिभाग किया गया। परेड में समस्त टोलियों के साथ मोटर साइकिल दस्ता, SOG दस्ता, पीआरवी 112 दस्ता, स्पेशल टीम दस्ता, यातायात दस्ता, फिल्ड यूनिट/फॉरेंसिंक टीम दस्ता, रेडियों शाखा, फायर टीम, महिला पुलिस दस्ता, प्रिजन वाहन, पुलिस बैण्ड ने शिरकत कर शौर्य का प्रदर्शन किया। इस भव्य परेड के समय जिला जज, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जनपद पुलिस/प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण सहित अतिथिगण, आस-पास का क्षेत्रीय जनसमूह, पत्रकार-बन्धु तथा विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। इस मौके पर मा0 मुख्य अतिथि द्वारा सम्बोधन के उपरांत पुलिसकर्मियों सहित सामाजिक सेवा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने हेतु प्रशंसा चिन्ह/प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आये छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मा0 मुख्य अतिथि व पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को भारत के गौरव एवं अस्मिता का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई, एवं जनपदीय पुलिस की कानून व्यवस्था सहित मानवीय सरोकार व सहायतार्थ किये जा रहे विभिन्न कार्यों की काफी सराहना की गयी और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक व रोमांचक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया, एवं लोगों से सामाजिक कार्यों/दायित्वों में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा किए गए भव्य परेड की प्रशंसा व सराहना करते हुए पुरस्कृत किया गया।
टोलीवार कमाण्डर :-
प्रथम परेड कमाण्डर- क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री मो0 फहीम कुरैशी
द्वितीय परेड कमाण्डर- निरीक्षक श्री अमरजीत यादव
तृतीय परेड कमाण्डर- उ0नि0 श्री नरायणकान्त सरोज
प्रथम टोली के कमाण्डर- उ0नि0 श्री ओम नारायण पाठक अवनीश त्रिपाठी
द्वितीय टोली के कमाण्डर – उ0नि0 श्री अब्दुल हफीज
तृतीय टोली के कमाण्डर- उ0नि0 श्री संदीप कुमार
चतुर्थ टोली के कमाण्डर- उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार पासवान
पंचम टोली के कमाण्डर - म0उ0नि0 कु0 कीर्ति त्रिपाठी
षष्ठम टोली के कमाण्डर - उ0नि0 श्री कृष्णानन्द विश्वकर्मा
सप्तम टोली के कमाण्डर - उ0नि0 श्री कुलजीत
अष्ठम टोली के कमाण्डर - उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार यादव
अन्य दस्तों के कमाण्डर :-
मोटर साइकिल दस्ता के कमाण्डर- उ0नि0 श्री सतीश यादव
स्वाट टीम कमाण्डर- निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव
महिला मिशन शक्ति कमाण्डर- म0मु0आ0 पूनम यादव व म0आ0 रेशू सिंह
डायल 112 के कमाण्डर- आरक्षी राजेश यादव व आरक्षी महेश्वरी जायसवाल
यातायात पुलिस के कमाण्डर- मु0आ0 अतुल कुमार पाण्डेय व आरक्षी राधेश्याम चौहान
विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कमाण्डर- निरीक्षक श्री मनोज कुमार
पुलिस रेडियो शाखा के कमाण्डर- RSI श्री उमेश कुमार सिंह
अग्निशमन के कमाण्डर- श्री अमित कुमार यादव
प्रिजन वाहन के कमाण्डर- उ0नि0 श्री गोरख राम
पुलिस बैण्ड के कमाण्डर- श्री छोटेलाल
परेड में टोली नं0 05 को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, टोली नं0-01 को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ तथा टोली नं0-02 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उपरोक्त प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टोली कमाण्डर को शील्ड/प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इसके साथ ही बलिया पुलिस के उ0नि0 श्री नारायणकान्त सरोज को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक एवं बलिया पुलिस के निम्न अधिकारी/कर्मचारीगण के उत्कृष्ट योगदान हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अतिउत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया।
नाम नियुक्ति स्थल पदक :-
1. निरीक्षक ना0पु0 श्री मूलचन्द्र चौरसिया प्रभारी थाना सिकंदरपुर उत्कृष्ट सेवा पदक
2. उ0नि0 ना0पु0 श्री मधुर पाठक अ0पु0अ0 (उ0) कार्या0 अति0 उत्कृष्ट सेवा पदक
3. उ0नि0 ना0पु0 श्री मो0 इस्माइल थाना मनियर अति0 उत्कृष्ट सेवा पदक
4. उ0नि0 ना0पु0 श्री हरिद्वार थाना रसड़ा अति0 उत्कृष्ट सेवा पदक
5. उ0नि एल0आई0यू0 रामबदन सेहरा एल0आई0यू0 बलिया अति0 उत्कृष्ट सेवा पदक
6. मु0आ0स0पु0 लक्ष्मी शंकर यादव आंकिक शाखा अति0 उत्कृष्ट सेवा पदक
7. मु0आ0स0पु0 सूर्यप्रकाश यादव पुलिस लाइन अति0उत्कृष्ट सेवा पदक
8. मु0आरना0पु0 चन्द्रजीत सिंह कोतवाली अति0 उत्कृष्ट सेवा पदक
9. मु0आ0ना0पु0 मनीप कुमार सिंह थाना बैरिया उत्कृष्ट सेवा पदक
10. मु0आ0ना0पु0 प्रदीप कुमार यादव थाना हल्दी उत्कृष्ट सेवा पदक
साथ ही बलिया पुलिस के निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 की तरफ से गोल्ड मेडल एवं उ0नि0 श्री अजय कुमार त्रिपाठी को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया।
डायल-112 बलिया पुलिस के कमाण्डर सूरज प्रजापति, सब कमा0 सुजीत कुमार, चालक अनिल कुमार पासवान, कमाण्डर त्रिभुवन नारायण, सब कमा0 कृष्णकान्त, चालक दिलीप सोनकर, कमाण्डर विनोद कुमार यादव, सब कमा0 प्रतीक्षा गुप्ता, सब कमा0 नेहा यादव, पायलट अमित कुमार को मुख्यालय यूपी-112 उ0प्र0, लखनऊ की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ल व समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ-साथ स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
















0 Comments