अजीत कुमार सिंह ने ग्रहण किया प्रधानाचार्य पद, विद्यालय में उमंग का माहौल
चितबड़ागांव, बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल में शुक्रवार को शिक्षाविद् श्री अजीत कुमार सिंह ने विद्यालय के नए प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार संभाला। श्री सिंह पिछले 15 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी प्रभावी शिक्षण शैली तथा अनुशासनप्रियता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्नातक व परास्नातक की उपाधि अंग्रेज़ी विषय में प्रतिष्ठित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से प्राप्त की है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक तुषार नंद, सह-निदेशक सौम्या प्रसाद, सीनियर ऑडिटर अरविंद चौबे, एवं प्राइमरी कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन इरफ़ान अंसारी ने किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रथम संबोधन में श्री सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा—
“शिक्षा केवल किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और भविष्य गढ़ने की प्रक्रिया है। अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी हैं। हम मिलकर ऐसा वातावरण बनाएंगे जहाँ हर छात्र निखरे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करे।”
नए प्रधानाचार्य के आगमन से विद्यालय में उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिली। शिक्षक, छात्र एवं अभिभावकों में भविष्य को लेकर उम्मीदों का नया संचार हुआ है।




0 Comments