बलिया : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला आरक्षियों को मिला आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण


बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौस्त्यायन के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पुलिस लाइन, बलिया में महिला आरक्षियों के लिए आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक सुशील उपाध्याय एवं निक्की यादव द्वारा महिला आरक्षियों को आत्मरक्षा से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा, त्वरित प्रतिक्रिया, मानसिक दृढ़ता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।


इस अवसर पर हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से अंजली सिंह (जिला मिशन कोऑर्डिनेटर), महिला थाना एवं पुलिस लाइन के निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में महिला आरक्षियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिला आरक्षियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक सशक्त रूप से करें।




Post a Comment

0 Comments