बलिया में गंगा-घाघरा नदियों का जलस्तर खतरे के करीब, बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जारी की रिपोर्ट


बलिया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष बलिया द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार जनपद में गंगा व घाघरा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास बना हुआ है।

गंगा नदी का जलस्तर बक्सर पर 58.01 मीटर दर्ज किया गया, जबकि गायघाट पर 57.66 मीटर रहा। सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर 64.55 मीटर व चाँदपुर पर 58.85 मीटर दर्ज हुआ है। इसी प्रकार सरयू नदी का मॉझी पर जलस्तर 55.35 मीटर और टोंस नदी का पिपरा घाट पर 58.40 मीटर दर्ज किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार गंगा व घाघरा नदियों के जलस्तर में कहीं-कहीं वृद्धि की प्रवृत्ति देखने को मिली है। वहीं 21 सितम्बर 2025 को कुल 215.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जनमानस से अपील की है कि वे प्रशासनिक सतर्कता के साथ बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें।



Post a Comment

0 Comments