बलिया में नदियों का जलस्तर स्थिर, सरयू नदी में मामूली बढ़ाव दर्ज – बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट


बलिया, 09 सितम्बर 2025। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, बलिया के बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी ताज़ा प्रतिवेदन के अनुसार जनपद से होकर गुजरने वाली गंगा, सरयू (घाघरा) व टोस नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में बना हुआ है। गंगा नदी बक्सर एवं गायघाट गेज पर क्रमशः 60.26 मीटर व 59.25 मीटर दर्ज की गई है, जो खतरे के स्तर से नीचे है। वहीं सरयू नदी डीएसपी हेड पर 64.21 मीटर तथा चॉदपुर पर 58.86 मीटर दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सरयू (घाघरा) नदी में हल्का बढ़ाव देखा गया है, जबकि गंगा और टोस नदी का जलस्तर स्थिर है। जिले में बीते 24 घंटे में 75 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल किसी भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार नहीं कर रहा है।




Post a Comment

0 Comments