लगातार बारिश से गंगा-घाघरा का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों में चिंता
बलिया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बलिया सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार जनपद की प्रमुख नदियों गंगा, सरयू (घाघरा) और टोस में जलस्तर लगातार उतार-चढ़ाव पर है। 11 सितम्बर 2025 को सुबह 8 बजे तक गंगा नदी का जलस्तर बक्सर गेज पर 60.39 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 60.320 मीटर से ऊपर है। वहीं गायघाट गेज पर गंगा का जलस्तर 59.52 मीटर पर स्थिर है।
सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर 63.80 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 64.010 मीटर के करीब है। इसी प्रकार चॉदपुर और मांझी गेज पर भी जलस्तर सामान्य से ऊपर दर्ज हुआ। टोस नदी पिपरा घाट पर 61.20 मीटर तक पहुंच गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में बलिया क्षेत्र में 75.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि घाघरा क्षेत्र में 637.4 मिमी वर्षा का आंकड़ा सामने आया है। प्रशासन ने नदियों की प्रवृत्ति को देखते हुए लगातार निगरानी तेज कर दी है और बाढ़ नियंत्रण कक्ष को अलर्ट मोड पर रखा गया है।


0 Comments