बलिया। आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना सुखपुरा के बसंतपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुधीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सुखपुरा शुशील कुमार दुबे तथा महिला आरक्षी सपना मिश्रा मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं व बालिकाओं को उनकी समस्याओं के समाधान, महिला सुरक्षा व सम्मान, तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें विषम परिस्थितियों में मदद हेतु डायल 112, 1076, 1090, 102, 108, 181 आदि टोल-फ्री नंबरों से अवगत कराया गया।
साथ ही साइबर ठगी के खतरों के प्रति सतर्क करते हुए अनजान कॉल, ओटीपी शेयरिंग तथा बैंक खातों से धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
👉 इस तरह मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सजग बनाने की दिशा में सार्थक पहल की गई।
*पंडित विजेंद्र कुमार शर्मा*
0 Comments