बलिया में गंगा-सरयू का जलस्तर स्थिर, कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज


बलिया, 08 सितम्बर 2025। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बलिया (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार जिले में गंगा व सरयू नदियों का जलस्तर फिलहाल स्थिर अथवा घटाव की प्रवृत्ति पर है।

  • गंगा नदी (बक्सर गेज स्थल) पर जलस्तर 60.320 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के बिन्दु से नीचे है।
  • गायघाट गेज स्थल पर जलस्तर 57.615 मीटर मापा गया।
  • सरयू नदी (डीएसपी हेड, धापरा) का जलस्तर 64.010 मीटर व चौदपुर गेज स्थल पर 58.000 मीटर दर्ज हुआ।
  • सरयू नदी (पाघरा, माँझी) पर जलस्तर 55.150 मीटर और
  • टोस् नदी (पिपरा घाट) पर 60.000 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया।

वर्षा की स्थिति

दिनांक 8 सितम्बर की सुबह से शाम तक जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। चौदपुर गेज स्थल पर 40 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य स्थानों पर वर्षा NIL रही।

👉 बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जलस्तर में कोई विशेष वृद्धि दर्ज नहीं हुई है।




Post a Comment

0 Comments