बलिया पुलिस लाइन में तीन अधिकारियों/कर्मचारियों को भावभीनी विदाई


बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा ने आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे तीन अधिकारियों/कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में उन्हें प्रशस्ति-पत्र, सूटकेस, घड़ी एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।


आज जनपद बलिया से रेडियो निरीक्षक सुबाष चन्द्र यादव (रेडियो शाखा बलिया), उप निरीक्षक स०पु० श्री गिरिराज सिंह (पुलिस लाइन बलिया) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मी ओम प्रकाश (पुलिस लाइन बलिया) अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए।


सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और लगन से कार्य करते हुए विभाग को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा ने स्वयं उपस्थित होकर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किए और उनके आगामी जीवन की सफलता व समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।


इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाषचन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त हो रहे साथियों को शुभकामनाएं देकर भावभीनी विदाई दी।




Post a Comment

0 Comments