IGRS में बलिया पुलिस को फिर बड़ी सफलता, प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान, टीम सम्मानित


बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में जनपद बलिया ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। माह जून 2025 में शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण में बलिया पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह लगातार तीसरी बार है जब बलिया पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में कार्यरत IGRS टीम को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्री सिंह ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की समर्पित मेहनत का योगदान है।

IGRS सेल ने सभी थानों से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया। तत्परता के साथ आख्या भी पोर्टल पर अपलोड की गई, जिससे शिकायतकर्ताओं को शीघ्र न्याय मिल सका।

सम्मानित IGRS टीम बलिया के सदस्य :–

  • निरीक्षक श्री संजय शुक्ला
  • उप निरीक्षक श्री शिव चन्द्र यादव
  • उप निरीक्षक बाल चन्द्र मौर्य
  • कांस्टेबल रोहित कुमार
  • कांस्टेबल शोविन्द मौर्य
  • कांस्टेबल सतीश यादव
  • महिला कांस्टेबल सीमा यादव
  • महिला कांस्टेबल गरिमा सिंह
  • महिला कांस्टेबल गीतिका मौर्या
  • महिला कांस्टेबल वंदना

पुलिस अधीक्षक ने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए आगे भी इसी तरह सजग और संवेदनशील रहते हुए जनसेवा करने का आह्वान किया।




Post a Comment

0 Comments